सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 27 नवम्बर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर करने की दिशा में शासन-प्रशासन लगातार काम कर रहा है। सी.एम. हेल्पलाइन 1076 इस व्यवस्था में आम लोगों के लिए मददगार साबित हो रही है।

इसका उदाहरण धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम भालूपखना, घुटरापारा में देखने को मिला, जहां शिकायत मिलते ही खराब सोलर ड्यूल पंप को दुरुस्त कर पेयजल व्यवस्था बहाल की गई।

1076 पर शिकायत, क्रेडा ने तुरंत कराई जांच –

ग्राम निवासी श्री नंद कुमार ने जल जीवन मिशन के तहत स्थापित सोलर ड्यूल पंप के बंद होने की शिकायत सी.एम. हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराई थी। पंप में खराबी के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी।

शिकायत पर क्रेडा विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मैकेनिक से पंप का जांच कराया गया। जिसमें तकनीकी खराबी सामने आने पर आवश्यक सुधार कार्य कर पंप को पुनः चालू कर दिया गया।

अब पंप सुचारू रूप से काम कर रहा है और ग्रामीणों के साथ राहगीरों को भी पेयजल की सुविधा मिल रही है। समस्या का समाधान होने पर शिकायतकर्ता श्री नंद कुमार ने संतुष्टि जताई। वहीं ग्रामवासियों ने त्वरित कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

क्या है सी.एम. हेल्पलाइन 1076 –

सी.एम. हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम है। इस पर दर्ज शिकायतें संबंधित विभागों को भेजी जाती हैं, जहां अधिकारी शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हैं। शिकायत के निराकरण के बाद आवेदक से उसकी संतुष्टि भी जानी जाती है।

इसका उद्देश्य लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!