रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 27 नवंबर 2026। आज दिनांक 27.11.2026 को उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह द्वारा पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।

इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली तथा पुलिस बल की वेशभूषा, अनुशासन और टर्नआउट का बारीकी से निरीक्षण किया। परेड में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वर्दी, साफ-सफाई, साज-सज्जा एवं अनुशासित प्रस्तुति का अवलोकन करते हुए उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुरस्कृत किया गया।

स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास, कदमताल और सामूहिक अनुशासन का प्रदर्शन –

परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को क्रमवार टोलियों में विभाजित कर स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया। जवानों ने निर्धारित कमांड के अनुरूप कदमताल, तालमेल, एकरूपता एवं सामूहिक अनुशासन का प्रदर्शन किया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्वयं परेड की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जवानों को परेड के दौरान निर्धारित नियमों एवं कमांड का पूर्ण अनुशासन के साथ पालन करने के लिए प्रेरित किया।

परेड केवल औपचारिकता नहीं, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का माध्यम – एसएसपी –

इस अवसर पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता, शारीरिक दक्षता एवं टीम भावना बनाए रखने में नियमित परेड की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

परेड केवल औपचारिक गतिविधि नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने का माध्यम है। नियमित अभ्यास से जवानों में अनुशासन और सामूहिक कार्यक्षमता का विकास होता है, जिसका लाभ पुलिस के दैनिक कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के दौरान मिलता है।

उन्होंने रक्षित निरीक्षक को निर्देशित किया कि पुलिस लाइन में नियमित रूप से परेड आयोजित कराई जाए तथा पुलिसकर्मियों को ड्रिल एवं शारीरिक अभ्यास का निरंतर प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही जवानों के टर्नआउट और अनुशासन पर विशेष ध्यान देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाए।

परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक अमित सिंह द्वारा किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!