ग्रामीण स्वच्छता एवं जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

ग्रामीण स्वच्छता एवं जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 26 नवम्बर 2026। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे के मार्गदर्शन में जिला पंचायत रायगढ़ में स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में स्वच्छता समिति के सभापति श्री मुरलीधर राठिया, समिति सदस्य श्री बलदेव कुर्रे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्रतिभा नवरतन, सहायक अभियंता एवं जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह राय उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी कार्यों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने और योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से ग्रामीणों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

समिति ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, स्वच्छता संबंधी कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही ग्रामीण स्वच्छता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने और पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण निर्मित करने के लिए स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के निरंतर संचालन तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!