संविधान दिवस पर जिलेभर में हुआ प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

संविधान दिवस पर जिलेभर में हुआ प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 26 नवम्बर 2026। संविधान दिवस के अवसर पर आज जिलेभर में संविधान के मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला कलेक्टोरेट, जिला पंचायत, जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।

सुबह 11 बजे जिले की सभी पंचायतों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और ग्रामीणों की सहभागिता से संविधान की प्रस्तावना का वाचन हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए उसके मूल आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा ने अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के माध्यम से संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को जीवन में अपनाने तथा अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत सहित जिला कलेक्टोरेट के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी हुए जागरूकता कार्यक्रम –

संविधान दिवस के अवसर पर जिले के स्कूलों और महाविद्यालयों में भी विद्यार्थियों को संविधान की महत्ता से परिचित कराने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों पर परिचर्चा, वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक किया गया।

जिले की पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को संविधान के महत्व और उसके मूल आदर्शों की जानकारी दी गई। सामूहिक वाचन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और ग्रामीणों की सहभागिता ने संविधान के प्रति सम्मान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!