सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादक बने जतिन कुमार साव, बिजली बिल में आई बड़ी राहत – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादक बने जतिन कुमार साव, बिजली बिल में आई बड़ी राहत

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 26 नवम्बर 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को बिजली बिल में राहत देने के साथ उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है। योजना से लाभान्वित होकर अब उपभोक्ता केवल बिजली का उपयोग करने वाले नहीं, बल्कि स्वयं बिजली उत्पादक भी बन रहे हैं।

रायगढ़ जिले के ग्राम कसडोल निवासी जतिन कुमार साव इसका उदाहरण हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है, जिससे अब वे अपनी जरूरत के लिए बिजली का उत्पादन कर रहे हैं और बिजली बिल पर होने वाले खर्च में भी उन्हें काफी राहत मिली है।

जतिन कुमार साव बताते हैं कि सोलर पैनल लगने के बाद वे बिजली उपभोक्ता के साथ-साथ बिजली उत्पादक भी बन गए हैं। मोबाइल के माध्यम से उन्हें यह जानकारी मिलती रहती है कि उनके सोलर पैनल से कितनी बिजली का उत्पादन हो रहा है और घर में कितनी बिजली की खपत हो रही है। इससे बिजली के उपयोग और उत्पादन पर नजर रखना आसान हो गया है।

उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगवाने के बाद बिजली की खपत के लिए पहले की तुलना में काफी कम भुगतान करना पड़ रहा है। सोलर पैनल लगाने का एक और लाभ बताते हुए उन्होंने कहा कि घर की पानी की टंकी के ऊपर पैनल लगवाया है। इससे टंकी पर सीधी धूप नहीं पड़ती और पानी भी अपेक्षाकृत ठंडा रहता है। इस योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

1 लाख 8 हजार रुपये तक सब्सिडी, आसान बैंक ऋण की सुविधा –

विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से कुल 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ ही बैंक ऋण की आसान किश्तों की सुविधा भी उपलब्ध है।

योजना के तहत एक किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र से प्रतिमाह लगभग 120 यूनिट, दो किलोवाट से 240 यूनिट तथा तीन किलोवाट क्षमता के संयंत्र से लगभग 360 यूनिट बिजली का उत्पादन किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन और वेंडर चयन की सुविधा –

योजना की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया गया है। इच्छुक नागरिक पीएम सूर्यघर पोर्टल, मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल की डिजिटल सेवाओं तथा टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से योजना की जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को स्वयं अधिकृत वेंडर का चयन करने की सुविधा भी दी गई है।

सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ने से उपभोक्ताओं को बिजली खर्च में बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने का अवसर मिल रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता, आर्थिक बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!