‘तुंहर टोकन’ ऐप से किसानों का घर बैठे कटा टोकन, धान बेचने में हुई सहुलियत – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

‘तुंहर टोकन’ ऐप से किसानों का घर बैठे कटा टोकन, धान बेचने में हुई सहुलियत

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 25 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप एवं शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से जारी है।

धान खरीदी प्रक्रिया को किसानों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से टोकन प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन और समिति स्तर पर दोनों विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। इससे किसानों को बड़ी सहुलियत हो रही है।

किसान लक्ष्मण सिदार की जुबानी –

धान खरीदी केंद्र में अपनी उपज बेचने पहुंचे ग्राम कोसमनारा के किसान लक्ष्मण सिदार ने बताया कि उन्होंने ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन काट लिया था।

इससे उन्हें टोकन प्राप्त करने के लिए खरीदी केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़े और समय की भी बचत हुई। वे धनागर धान खरीदी केंद्र में 27 कट्टा धान लेकर पहुंचे थे।

धान बेचने तक उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक कांटे से पारदर्शी तौल, पेयजल और छांव जैसी सुविधाओं से संतुष्ट किसान लक्ष्मण सिदार ने कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं और बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसानों को राहत मिल रही है।

किसान सम्मान निधि और बोनस से मिल रहा आर्थिक संबल –

शासन की किसान हितैषी योजनाओं पर खुशी जताते हुए किसान लक्ष्मण सिदार ने कहा कि किसान सम्मान निधि से उन्हें आर्थिक सहायता मिल रही है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और बोनस जैसी सुविधाएं किसानों के लिए लाभकारी हैं।

इन योजनाओं से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है और खेती-किसानी को मजबूत बनाने में मदद मिल रही है। किसान लक्ष्मण सिदार ने किसानों के हित में संचालित योजनाओं तथा धान खरीदी की सुविधाजनक व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!