बाल विवाह मुक्त रायगढ़ के लिए 27 नवंबर को विशेष ग्राम सभाओं और जनजागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 25 नवम्बर 2026/ बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
इसके तहत 27 नवंबर को जिले में विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के साथ स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर ने जिले के आमजनों से अपील की है कि 27 नवंबर को आयोजित विशेष ग्राम सभाओं, स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर होने वाले जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
बाल विवाह – कानूनी अपराध ही नहीं, सामाजिक अभिशाप भी –
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि बाल विवाह केवल कानूनी अपराध ही नहीं, बल्कि सामाजिक अभिशाप भी है। इससे बच्चों का शारीरिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास प्रभावित होता है और उनके अधिकारों का गंभीर हनन होता है।
बाल विवाह की रोकथाम के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है।
कौन-कौन से अभियान चल रहे हैं –
भारत सरकार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 27 नवंबर को बाल विवाह, कम उम्र में विवाह एवं जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया गया है। इस दिवस का उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।
क्या होगा कार्यक्रमों में –
इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही बाल विवाह नहीं करने तथा कहीं भी बाल विवाह होते देखने पर उसका विरोध करने की शपथ भी दिलाई जाएगी।
एक नजर में:
तारीख – 27 नवंबर 2026
कार्यक्रम – विशेष ग्राम सभा + स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता गतिविधियां
उद्देश्य – बाल विवाह मुक्त रायगढ़, बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़, बाल विवाह मुक्त भारत
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

