2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का मंच, दिखेगी ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की झलक – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का मंच, दिखेगी ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की झलक

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 26 अक्टूबर 2026। जिले में 2 नवंबर को संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव आयोजित किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे ने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इस वर्ष की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ होगी।

विभागों की विकास प्रदर्शनी में शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 1 से 3 नवंबर तक शासकीय भवनों में रोशनी की जाएगी।

बैठक में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका को देखते हुए राहत-बचाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। निचले इलाकों का आकलन, कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखने, बिजली-स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!