15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल का दाम – वित्त मंत्री ओपी चौधरी – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल का दाम – वित्त मंत्री ओपी चौधरी

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू करने जा रही है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक खरीदी की जाएगी।

इस वर्ष 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश भर में 360 नए धान खरीदी केंद्र खोले जाएंगे। 27 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक में नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में किसान बारदाने और भुगतान के लिए भटकते थे, अब एकमुश्त भुगतान हो रहा है। यह मोदी की गारंटी और साय सरकार का सुशासन है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!