प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में रायगढ़ में खड़गे का पुतला दहन – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में रायगढ़ में खड़गे का पुतला दहन

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अभद्र बयानबाजी के विरोध में भाजयुमो ने रायगढ़ में पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला भाजपा कार्यालय से रैली निकालकर गांधी प्रतिमा चौक पहुंचे।

सुमीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हार से बौखला गई है। प्रधानमंत्री 140 करोड़ देशवासियों के नेता हैं, उनका अपमान देश का अपमान है। जिला महामंत्री त्रिलोचन राठिया और उमाशंकर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!