पीएम जनमन से बदल रही पीवीटीजी बस्तियों की तस्वीर, 961 परिवारों तक पहुंच रहीं सुविधाएं – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

पीएम जनमन से बदल रही पीवीटीजी बस्तियों की तस्वीर, 961 परिवारों तक पहुंच रहीं सुविधाएं

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 24 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के जीवन स्तर में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के माध्यम से रायगढ़ जिले के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले बिरहोर एवं पहाड़ी कोरवा परिवारों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।

जिले के तमनार, घरघोड़ा, लैलूंगा, धरमजयगढ़ और खरसिया विकासखंडों की 52 ग्राम पंचायतों की 53 पीवीटीजी बसाहटों के 961 परिवार इस अभियान के दायरे में हैं। जिला प्रशासन संबंधित विभागों के माध्यम से इन्हें सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, पोषण और आजीविका से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

पक्के आवास से पेयजल तक: 173 आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध 170 पक्के मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है। 327 पाइप्ड एवं सामुदायिक पेयजल कार्य और तीन आंगनबाड़ी संबंधी कार्य पूर्ण हुए हैं।

घरों में रोशनी, स्वास्थ्य तक पहुंच: 28 ग्रिड आधारित और 27 सौर ऊर्जा आधारित घरेलू विद्युतीकरण कार्य पूरे किए गए हैं। पांच मोबाइल मेडिकल यूनिट संबंधी कार्य और दो बहुउद्देशीय केंद्रों का निर्माण पूरा हुआ है।

शासकीय योजनाओं से लाभ: परिवारों को आधार, जनधन खाते, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, सिकल सेल जांच, वन अधिकार पट्टे, किसान सम्मान निधि और किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से भी पात्र परिवारों को लाभ दिलाया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!