जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित किए जा रहे विशेष शिविर, मतदाता सूची सत्यापन के साथ पात्र मतदाताओं के पंजीयन पर जोर
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के सत्यापन और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए अक्टूबर माह में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विधानसभा क्षेत्र 15-लैलूंगा के सरडेगा, झगरपुर, लारीपानी, बगुडेगा, कंझारी, पाकरगांव, रेगड़ी, सारसमाल, मुकड़ेगा, अंगेकेला तथा कोडासिया में विशेष शिविर आयोजित किए गए। वहीं विधानसभा क्षेत्र 19-धरमजयगढ़ के बरघाट कुमरता, जोगड़ा, बकरूमा, परसा, धरमजयगढ़, बायसी-1, पोड़ीछाल, छर्राटांगर, गेरसा, तिलाईपाली, सजापाली, चरखापारा तथा उदुड़ा में शिविर आयोजित हुए।
पुसौर में बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बीएलओ मतदाता सूची का मिलान कर रहे हैं। पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं। नागरिक https://voters.eci.gov.in अथवा ECINET ऐप से भी आवेदन कर सकते हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

