घर की बाड़ी में शराब छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ जब्त, ऑपरेशन आघात के तहत कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 27 सितंबर 2026। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम नंदेली इंदिरा आवास पारा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब कीमत करीब 900 रुपये बरामद की गई।
26 सितंबर को थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नंदेली इंदिरा आवास पारा में एक व्यक्ति अपनी बाड़ी में अवैध बिक्री के लिए काफी मात्रा में महुआ शराब रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा।

आरोपी ने अपना नाम मनबोध चौहान पिता पीला राम चौहान, 40 वर्ष, निवासी ग्राम नंदेली इंदिरा आवास पारा, थाना कोतरारोड़ बताया। टीम ने उसके कब्जे से 5-5 लीटर क्षमता वाली दो प्लास्टिक जरीकेन में कुल 9 लीटर महुआ शराब गवाहों के समक्ष बरामद कर जब्ती पंचनामा तैयार किया। धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में रिमांड पर भेजा गया।
कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रवि साय, आरक्षक अजय साय, बंशी रात्रे, मनोज यादव एवं महिला आरक्षक कस्तुरी राठिया शामिल रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

