सर्जिकल स्ट्राइक के शौर्य से हर घर मुनगा तक, पीएम मोदी ने किया दिल से संवाद: ओपी चौधरी ने सुना मन की बात का 138वां एपिसोड – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

सर्जिकल स्ट्राइक के शौर्य से हर घर मुनगा तक, पीएम मोदी ने किया दिल से संवाद: ओपी चौधरी ने सुना मन की बात का 138वां एपिसोड

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को रायपुर निवास में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने पूरे मनोयोग से सुना।

138वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने देश के कई प्रेरणादायी विषयों पर अपने मन की बात साझा की। सबसे पहले सर्जिकल स्ट्राइक में भाग लेने वाले वीर जवानों के अदम्य शौर्य और पराक्रम को नमन किया और बताया कि कैसे जवानों ने देश की सुरक्षा के लिए अतुलनीय साहस दिखाया। इसके साथ ही नशामुक्त भारत अभियान पर जोर देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

एपिसोड का सबसे खास क्षण तब रहा जब प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के अभिनव अभियान ‘हर घर मुनगा – घर-घर मुनगा’ का राष्ट्रीय मंच से उल्लेख किया। उन्होंने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सहजन (मुनगा) पोषण का खजाना है और छत्तीसगढ़ ने इसे घर-घर तक पहुंचाकर स्वास्थ्य और स्वावलंबन की नई मिसाल पेश की है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि ‘मन की बात’ अब केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों तक पहुंचने और जुड़ने का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है, जिसमें प्रधानमंत्री सीधे आम जन के प्रयासों को सम्मान देते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!