एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का स्वर्णिम परचम, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, कहा – बेटियों का जज्बा युवाओं के लिए प्रेरणादायी
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य एवं छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय महिला कबड्डी टीम की यह स्वर्णिम उपलब्धि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ की बेटी की भागीदारी ने प्रदेशवासियों की खुशी और गौरव को और बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे की शान बढ़ाने वाली संजू देवी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल प्रतिभा से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि देश की बेटियां आज खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उनका जज्बा, अनुशासन और समर्पण देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने टीम की सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए संजू देवी के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता की कामना की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

