अभियान संवेदना के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से अश्लील इशारे के आरोप में युवक गिरफ्तार
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 19 सितंबर। जिले में महिला और नाबालिगों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ एक किराना दुकान संचालक ने अश्लील इशारेबाजी की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 519/2026 धारा 79 BNS तथा 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
रिपोर्ट के बाद पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। आरोपी भोलेनाथ कलेत (35 वर्ष) को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

