*चक्रधर समारोह के पहले दिन छत्तीसगढ़ी लोकधुनों पर झूमा रायगढ़, पद्मश्री अनुज शर्मा की प्रस्तुति पर गूंजा रामलीला मैदान*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 14 सितंबर 2026

41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह का पहला दिन भक्ति और छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत के रंगों से सजा रहा। शुभारंभ के बाद देर शाम पद्मश्री अनुज शर्मा की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। दर्शक लोकधुनों पर झूमते रहे और तालियों से पूरा मैदान गूंज उठा।
अनुज शर्मा ने शुरुआत “अहो भजो मन गणपति गणराज…” से की, फिर “मंगल भवन अमंगल हारी”, “राम सिया राम”, “मैंने तेरे भरोसे हनुमान” जैसे भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया।

इसके बाद “अली गली में टुकनी मंगाये”, “छइयां भुइयां”, “ससुराल गेंदा फूल”, “भोली सुरतिया”, “मया होगे तोर संग” जैसे छत्तीसगढ़ी हिट गीतों पर दर्शकों ने जमकर उत्साह दिखाया।
उन्होंने छत्तीसगढ़ी कलाकारों को मंच देने के लिए मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, लोकसभा-राज्यसभा सांसद और जिला-पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

