*हिंदी हमारी संस्कृति और मूल्यों की संवाहक है, इसका सम्मान हम सबका कर्तव्य : वित्त मंत्री ओपी चौधरी* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*हिंदी हमारी संस्कृति और मूल्यों की संवाहक है, इसका सम्मान हम सबका कर्तव्य : वित्त मंत्री ओपी चौधरी*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति और मूल्यों की संवाहक है। सभी को हिंदी का सम्मान कर गर्व महसूस करना चाहिए।

श्री चौधरी ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के दौरान लॉर्ड मैकाले ने अंग्रेजी भाषा के जरिए अंग्रेजी मानसिकता फैलाने का प्रयास किया था। अंग्रेजी को श्रेष्ठ बताकर हिंदी को अपमानित किया गया, इसलिए आजादी के इतने दशकों बाद भी समाज पूरी तरह अंग्रेजी मानसिकता से नहीं उबर पाया है।

वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि हमारा विरोध अंग्रेजी भाषा से नहीं, बल्कि अंग्रेजी मानसिकता से है। उन्होंने आह्वान किया कि हिंदी को अपनाकर ही हम समाज को इस मानसिकता से मुक्ति दिला सकते हैं और विकसित भारत के महायज्ञ में आहुति दे सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!