* कुंजारा-केशला-तोलगे-मिलूपारा से तमनार तक 74 करोड़ की सड़क को वित्तीय स्वीकृति, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार*
|
😊 Please Share This News 😊
|
लैलूंगा:- लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। कुंजारा-केशला-तोलगे-मिलूपारा होते हुए तमनार तक मुख्य सड़क निर्माण के लिए 74 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।

यह मांग 4 अक्टूबर 2024 को लमडांड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपथी ने मंच से उठाई थी और लिखित मांग-पत्र भी सौंपा था। उसी मंच से वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने इसकी घोषणा की थी, बाद में झगरपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी इसकी घोषणा की थी। अब स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में हर्ष है।
इस सड़क से दर्जनों गांवों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
मंडल अध्यक्ष मनोज सतपथी ने कहा – “यह जनता की जीत है। बहुत जल्द लैलूंगा को एक मजबूत मुख्य सड़क की सौगात मिलेगी।” उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, सांसद श्री राधेश्याम राठिया और राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह का आभार जताया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

