*चन्द्रनाहू समाज के तीज मिलन समारोह में दिखी सामाजिक एकता और नारी शक्ति की झलक – पौधा वितरण से दिया पर्यावरण का संदेश*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़। चन्द्रनाहू (चन्द्रा) समाज, रायगढ़ द्वारा आयोजित नारी शक्ति हरतालिका तीज मिलन समारोह-2026 बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। समारोह में रायगढ़,
किरोड़ीमल नगर सहित आसपास के अंचलों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। मातृशक्ति, युवाओं और वरिष्ठजनों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

समारोह में मुख्य रूप से नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के अध्यक्ष श्री हरिकिशोर चन्द्रा, वरिष्ठ समाजसेवी श्री कौशल किशोर चन्द्रा, पावर ग्रिड के उप महाप्रबंधक श्री ओपी चन्द्रा, वन विभाग के रेंजर श्री रवि चन्द्रा, डॉ. विजय लक्ष्मी एवं श्रीमती शांति चन्द्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने समाज की एकता और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।

कुहू चन्द्रा बनीं आकर्षण का केंद्र
समारोह की विशेष आकर्षण “मिस आइकॉनिक पर्सनैलिटी ऑफ छत्तीसगढ़-2025” कुहू चन्द्रा रहीं। समाज की बेटी के रूप में उनकी उपस्थिति ने मातृशक्ति का उत्साह दोगुना कर दिया।




खेल और संस्कृति ने बांधा समां
महिलाओं के लिए खेल, मनोरंजक प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ। आयोजन एवं संचालन में श्रीमती रोशनी चन्द्रा, अंजू चन्द्रा, कमला चन्द्रा, सरस्वती चन्द्रा, ललिता चन्द्रा की अहम भूमिका रही।

मंच संचालन महेंद्र गुड्डू चन्द्रा एवं मयंक चन्द्रा ने किया, वहीं व्यवस्था में दुष्यंत चन्द्रा, विनोद चन्द्रा, मनोज कुमार चन्द्रा, योगेश चन्द्रा सहित भगत चन्द्रा (अध्यक्ष), गोरख चन्द्रा (भवन समिति अध्यक्ष), योगेश, करण, संजू, विनोद, पुष्पेंद्र चन्द्रा का सहयोग रहा।
पौधा वितरण से हरियाली तीज का संदेश
समापन पर पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि त्योहारों को समाजहित और पर्यावरण से जोड़ना जरूरी है।
अंत में सामाजिक कार्यकर्ता प्रभाकर चन्द्रा ने सभी समाजजनों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा – “इतना बड़ा आयोजन किसी एक व्यक्ति से नहीं, पूरे समाज के सहयोग से सफल होता है। जाने-अनजाने में हुई किसी त्रुटि के लिए क्षमा प्रार्थी हूँ।”

उन्होंने कहा कि इस तीज मिलन ने समाज में एकता, भाईचारे और महिला सम्मान की भावना को और मजबूत किया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

