*”बूथ तक ओबीसी वर्ग को जोड़ना लक्ष्य” – रायगढ़ में भाजपा ओबीसी मोर्चा की पहली जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*”बूथ तक ओबीसी वर्ग को जोड़ना लक्ष्य” – रायगढ़ में भाजपा ओबीसी मोर्चा की पहली जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़:-भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला रायगढ़ की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक जिला कार्यालय में उत्साह और संकल्प के साथ संपन्न हुई। बैठक में संगठन को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को जन आंदोलन बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोरंजन साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि
बैठक प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अशोक साहू के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गई
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शांतनु साहू , संभाग प्रभारी आशीष जायसवाल , सह संभाग प्रभारी चुन्नीलाल साहू , प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश निषाद, जिला प्रभारी एवं चैतन महंत , सह प्रभारी की गरिमामयी उपस्थिति में भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन, पुष्प अर्पण और राष्ट्रगीत-राजगीत के साथ हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शांतनु साहू ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, ओबीसी मोर्चा की ताकत उसकी जमीनी सक्रियता है। आगामी तिरंगा यात्रा और संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती को हमें उत्सव की तरह मनाना है। साथ ही 20 अगस्त को जांजगीर-चांपा में होने वाले बिलासपुर संभाग के प्रबुद्धजन सम्मान समारोह में रायगढ़ जिले से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि हर माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम* को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुना जाए, ताकि केंद्र सरकार की योजनाएं और विचारधारा सीधे कार्यकर्ताओं और आमजन तक पहुंचे। जिला अध्यक्ष मनोरंजन साहू ने कहा ओबीसी समाज भाजपा की रीढ़ है। हमारी जिम्मेदारी है कि समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ें और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। आज की बैठक इसी दिशा में पहला कदम है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, मंडलवार जिम्मेदारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर मंथन हुआ। सभी 24 मंडलों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों से फीडबैक लिया गया।

*इनकी रही मौजूदगी*

बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान प्रदेश आमंत्रित सदस्य गुरुपाल भल्ला जिला महामंत्री जतिन साव प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा रत्थू लाल गुप्ता जिला उपाध्यक्ष द्वय अरुण कातोरे एवं विलिस गुप्ता जिला मंत्री पवन अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य याद लाल नायक , मनोज मानिकपुरी , लक्ष्मी वैष्णव जिला महामंत्री द्वय जितेन्द्र निषाद एवं जगन्नाथ प्रधान उपाध्यक्ष द्वय खीर सागर नायक एवं खेम साहू जिला मीडिया प्रभारी अमित साहू सहित ओबीसी मोर्चा के सभी उपाध्यक्ष, मंत्री, कार्यसमिति सदस्य और 24 मंडलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि ओबीसी मोर्चा रायगढ़ जिले में संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएगा और 2026 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर अभी से जमीनी तैयारी करेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!