*‘लाड़ले विधायक को बधाई देने उमड़ा जनसैलाब’ — रात 12 बजे से निवास पर गूंजे बधाई के स्वर, गाजे-बाजे संग पहुंचे हजारों समर्थक* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*‘लाड़ले विधायक को बधाई देने उमड़ा जनसैलाब’ — रात 12 बजे से निवास पर गूंजे बधाई के स्वर, गाजे-बाजे संग पहुंचे हजारों समर्थक*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़:- वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिन पर पूरा रायगढ़ ‘ओपीमय’ नजर आया. रात 12 बजते ही युवाओं का हुजूम विधायक निवास कार्यालय में गाजे-बाजे के साथ उमड़ पड़ा. ढोल-नगाड़ों और ‘विकास है बिजन, ओपी को नमन’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा.

*‘हर वर्ग ने दी बधाई, विकास पुरुष बताया’*
सुबह होते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया. सभी व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने निवास पहुंचकर शुभकामनाएं दीं. महापौर जीवर्धन चौहान पार्षदों के साथ पहुंचे और ओपी चौधरी को विकास पुरुष’ बताते हुए लोगों ने कहा, ढाई साल में जो काम हुआ, वो दशकों में नहीं हुआ. नालंदा परिसर, मरीन ड्राइव, चमचमाती सड़कें रायगढ़ की नई पहचान हैं।खेल जगत, मीडिया संस्थाओं, उद्योपतियों, स्पंज आयरन एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, सब्जी मंडी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने भी निवास पहुंचकर बधाई दी. प्रदेश भर से विधायकों, सांसदों, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन, सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने वित्त मंत्री के दीर्घायु होने की कामना की. मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने भी फोन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं.

*‘डॉक्टर से लेकर शिक्षक तक, सबने माना अपना’*
चिकित्सकों, वकीलों, शिक्षकों, प्रधान पाठकों ने भी ओपी चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी. रोटरी और लायंस क्लब से जुड़े पदाधिकारियों ने उनके स्वस्थ जीवन की कामना की. शहर के विभिन्न जगहों पर उन्हें लड्डुओं से तौला गया.

*‘चौक-चौक पर जश्न, मंदिरों में पाठ’*
राम निवास टॉकीज चौक पर युवक संघ ने लीची के लड्डू और आम से तुलादान कर जन्मदिन मनाया. इस दौरान सुरेश गोयल की शादी की सालगिरह भी हर्षोल्लास से मनाई गई. कार्यकर्ताओं ने कहा, ओपी चौधरी विपक्ष में सड़क पर सोए थे, आज सत्ता में रायगढ़ को संवार रहे हैं.।

महापल्ली में स्थानीय निवासियों के साथ हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हुए ओपी चौधरी के दीर्घायु होने को कामना की। वही चक्रधर गौशाला में गायों की पूजा अर्चना करते हुए सनातन धर्म का सम्मान किया.


वहीं भाजपा महिला मोर्चा ने जिलाध्यक्ष मधुलता पटेल के नेतृत्व में बूढ़ी माई मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ किया और खिचड़ी, केला, शरबत का प्रसाद बांटा. बाद में पूरी टीम कार्यालय पहुंचकर मंत्री को बधाई दी. महिला मोर्चा ने बंजारी मंदिर में भी जन्मदिन को लेकर विशेष पाठ किया.

*‘ट्रिपल इंजन की रफ्तार और तेज होगी’*
कार्यक्रमों में मौजूद नागरिकों ने संकल्प लिया कि विकास की ट्रिपल इंजन की ट्रेन को और तेज दौड़ाने के लिए हम ओपी चौधरी के

साथ हर कदम पर खड़े हैं. देर रात तक निवास पर समर्थकों की भीड़ लगी रही।पूरे शहर में जश्न का माहौल रहा.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!