*सनातन का अपमान कांग्रेस का चरित्र, हिंदू संतों को गाली देना संस्कार — अरुण धर दीवान*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़:- भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार हिंदू धर्मगुरुओं के अपमान पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, ये है सनातन विरोधी कांग्रेस का असली चेहरा।जब भी हिंदुओं की बात आती है, कांग्रेस के नेता तुरंत संतों को ‘बीजेपी का’ बताकर अपमान शुरू कर देते हैं।अरुण धर दीवान ने कहा प्रदेश की जनता बागेश्वर धाम सरकार का अपमान नहीं भूली है। पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी छत्तीसगढ़ पधारे थे, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका सार्वजनिक मंच से अपमान किया।लाखों श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट इसलिए पहुंचाई क्योंकि बागेश्वर धाम में ‘सनातन का जयघोष’ होता है और कांग्रेस को सनातन से ही दिक्कत है। दीवान ने कहा पहले धीरेंद्र शास्त्री का अपमान अब जगतगुरु रामभद्राचार्य जी पर हमला यह सब किसके इशारे पर हो रहा है । छत्तीसगढ़ में इस तरह की बयान बाजी कर कांग्रेस के नेता दिल्ली किन नेताओं को खुश करना चाहते है। अब कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के लिए कहा कि ‘मैं उनको जगतगुरु नहीं मानता’. 22 भाषाओं के ज्ञाता, पद्म विभूषण से सम्मानित, रामजन्मभूमि आंदोलन में गवाही देने वाले दिव्य संत का अपमान कर कांग्रेस ने फिर साबित कर दिया कि उसका डीएनए ही सनातन विरोधी है.।जिला भाजपा अध्यक्ष नें कहा कांग्रेस की नीयत साफ है मंदिर जाने वाले को ‘बीजेपी का’,कथा सुनने वाले को ‘संघी’, भगवा पहनने वाले को ‘सांप्रदायिक’ बोल दो. रामभक्तों पर गोली चलाने वाली कांग्रेस आज भी सनातन विरोधी राह पर है।अरुण धर दीवान ने कहा.
राहुल गांधी विदेश में जाकर कहते हैं कि ‘हिंदू हिंसक होते हैं। दिग्विजय सिंह ‘भगवा आतंक’ गढ़ते हैं, और यहां भूपेश बघेल से लेकर चरणदास महंत तक हर संत का अपमान करते हैं। ये संयोग नहीं,बल्कि हिंदुओं के खिलाफ कांग्रेस की सोची-समझी साजिश के तहत प्रयोग है। दीवान ने कहा भाजपा मांग करती है कि चरणदास महंत जगतगुरु रामभद्राचार्य जी और पूरे संत समाज से सार्वजनिक माफी मांगें. छत्तीसगढ़ की जनता, विशेषकर सनातनी समाज, कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को देख रहा है. 2023 में जवाब दिया था, 2028 में फिर देगा।दीवान ने चेतावनी देते हुए कहा सनातन को गाली दोगे तो रायगढ़ की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। संतों का अपमान करने वाली कांग्रेस को हिंदू समाज कभी माफ नहीं करेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

