*मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित.. भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित.. भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज भारतीय जनता पार्टी, जिला रायगढ़ के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यशाला भाजपा जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति एवं जिला अध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई।
इस बैठक के दौरान प्रभारी श्री ठाकुर द्वारा बताया गया कि मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 5 जून – विश्व पर्यावरण दिवस के दिन पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया गया. हर मंडल, हर बूथ स्तर पर पर पौधरोपण कर उसे संरक्षित करने का दायित्व कार्यकर्ता को दिया जाएगा। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन प्रत्येक नागरिक तक योग और स्वस्थ जीवन शैली का संदेश पहुंचाने का निर्णय लिया गया. जिला से लेकर बूथ स्तर तक योग शिविर आयोजित किये जायेंगे।जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यकर्ताओं को सफल क्रियान्वयन के टिप्स दिए. उन्होंने कहा “मोदी सरकार के 12 वर्ष गरीब कल्याण के स्वर्णिम वर्ष हैं. उज्ज्वला, आयुष्मान, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगो के जीवन में बदलाव लाया है।इन उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया। जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा कि पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगामी कार्यक्रमों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएंगे। संगठन की शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
बैठक में जिले के प्रदेश पदाधिकारी, जिला-मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ अध्यक्ष, निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संयोजक जतिन कुमार साव ने आभार प्रदर्शन किया। सहसंयोजक दीपक सिदार, पावन अग्रवाल, शशिकांत राठौर एवं वीणा विश्वास ने आयोजन के व्यवस्थाओं संबधी जानकारी दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!