*बगरैल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 80 मरीजों की हुई जांच* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*बगरैल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 80 मरीजों की हुई जांच*

😊 Please Share This News 😊

डभरा/शक्ति: आज दिनांक 15 मार्च 2026, दिन रविवार को JWIL Infra Limited द्वारा Anash Aarna Foundation के सहयोग से ग्राम पंचायत बगरैल, ब्लॉक- डाभरा, जिला- शक्ति (छत्तीसगढ़) में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच फाल्गुनी चिंतामणि पटेल का विशेष सहयोग रहा।
शिविर में अनुभवी डॉक्टर और चिकित्सा कर्मचारी द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित कुल लगभग 80 मरीजों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में डॉक्टर से परामर्श लिया। इस दौरान मरीजों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, पल्स रेट, ऑक्सीजन सैचुरेशन, ऊंचाई और वजन की जांच की गई।
साथ ही मरीजों को आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!