*बाबा प्रियदर्शी के नाम पर निगम आडिटोरियम के नामकरण का निर्णय स्वागतेय :- श्याम मंडल* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*बाबा प्रियदर्शी के नाम पर निगम आडिटोरियम के नामकरण का निर्णय स्वागतेय :- श्याम मंडल*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- निगम आडिटोरियम का नाम करण पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम की के नाम पर किए जाने पर श्याम मंडल अध्यक्ष बजरंग ने कहा बाबा जी के नाम से आडिटोरियम का नामकरण सेवा आस्था विश्वास की त्रिवेणी का सम्मान है। पूज्य पाद बाबा प्रियदर्शी राम जी के आध्यात्मिक विचार एवं मानव सेवा भावी कार्य राजनीति धार्मिक व्यापारिक संस्थानों को निः स्वार्थ भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करते है। महापौर जीवर्धन चौहान की शहर सरकार ने निगम आडिटोरियम का नाम करण पूज्य श्री के नाम पर किए जाने का सराहनीय निर्णय लिया यह निर्णय आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेगा बल्कि अन्य सामाजिक संस्थाओं को पीड़ित मानव की सेवा के लिए मार्गदर्शन भी देगा।नब्बे के दशक के बाद पूज्य बाबा जी कर कमलों से बनोरा ट्रस्ट की बुनियाद रखी गई । स्थापना के साथ ही आश्रम ने शिक्षा चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा के दृष्टि कोण से जो कार्य किए है वह आने वाली पीढ़ी के लिए मिल के पत्थर साबित होंगे। बनोरा आश्रम के दरवाजे सर्व धर्म के लिए खुले हुए है । बनोरा ट्रस्ट ने अघोर पंथ और समाज के मध्य एक मजबूत सेतु तैयार करने में सफलता पाई है। पूज्य बाबा जी ने सभी को यह बताया कि मानवता से बड़ा दूजा कोई धर्म नहीं हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed

error: Content is protected !!