*निगम आडिटोरियम का नामकरण प्रियदर्शी राम जी के नाम पर किए जाने का निर्णय सराहनीय:- गोपी सिंह* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*निगम आडिटोरियम का नामकरण प्रियदर्शी राम जी के नाम पर किए जाने का निर्णय सराहनीय:- गोपी सिंह*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़:- व्यापारिक हितों की सबसे बड़ी संस्था छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई रायगढ़ अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने निगम आडिटोरियम का नामकरण पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के नाम पर किए जाने पर शहर सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा महापौर जीवर्धन चौहान सहित सभी पार्षदों ने एकमत से नामकरण के इस प्रस्ताव को ध्वनि मत से पास किया। यह निर्णय आने वाली पीढ़ी को सेवा भाव के लिए प्रेरित करता रहेगा। बाबा प्रियदर्शी राम जी का जीवन पीड़ित मानव की सेवा के लिए समर्पित रहा है उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा दाई है।चेंबर अध्यक्ष गोपी ने कहा मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकता शिक्षा चिकित्सा मुहैया कराने की दिशा में संस्था के प्रयास वंदनीय है।बाबा प्रियदर्शी राम जी ने मानव सेवा की जो मिशाल रखी वह धार्मिक व्यापारिक समाजिक संस्थाओं के लिए अनुकरणीय मिशाल है। अंधत्व निवारण हेतु आश्रम की शाखाओं में नेत्र शिविर का आयोजन किया जाता है वही दिव्यांगनो की सुविधा हेतु कैलिपर्स शिविर का आयोजन होता रहा। वर्ष में एक बार विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होता है जिसमें जाने माने विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देते है। ग्रामीण क्षेत्र में निवास रत जनता को न केवल विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श की सुविधा मिलती है बल्कि पैथोलॉजी में रक्त पेशाब जांच की सुविधा भी निःशुल्क मिलती है। शिविर में आने वाले मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क प्रदान की जाती है। आस पास ग्रामीण क्षेत्र में निवास रत जनता के लिए आश्रम एक अदद आवश्यकता बन गई है। शिक्षा के क्षेत्र में भी संस्था ने कीर्तिमान स्थापित किए है। पूज्य बाबा जी के आशीर्वचन सामाजिक बदलाव का माध्यम बन रहे है। परिवार जनों के मध्य बढ़ती वैचारिक खाई को पाटने में भी बनोरा ट्रस्ट की भूमिका सराहनीय रही है। नशा उन्मूलन की दिशा में संस्था ने सराहनीय कार्य किए। चैम्बर अध्यक्ष ने इस नामकरण के लिए महापौर जीवर्धन चौहान का पुनः आभार जताया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!