*महिला सशक्तिकरण के लिए तीन राज्य स्तरीय पुरस्कारों हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित, अंतिम तिथि 26 सितम्बर* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*महिला सशक्तिकरण के लिए तीन राज्य स्तरीय पुरस्कारों हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित, अंतिम तिथि 26 सितम्बर*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 19 सितम्बर 2025/ संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर द्वारा वर्ष 2025 के लिए ‘मिनी माता सम्मान’ (महिला उत्थान), ‘वीरांगना’ रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार एवं ‘माता बहादुर कलारिन सम्मान’ हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। इच्छुक पात्र महिलाएं अपनी प्रविष्टियां 26 सितम्बर 2025 तक प्रस्तुत कर सकती हैं। सम्मान से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं फार्म का प्रारूप कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला-रायगढ़ में कार्यालयीन समय में प्राप्त कर जमा कर सकते है। इसके तहत एक महिला/ संस्था को 2 लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह में प्रदान की जाती है।
मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं विशेष रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग या अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ठ कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं/ अशासकीय संस्थाओं के योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष ‘मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान)’ प्रदान किया जाता है।
‘वीरांगना’ रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष ‘वीरांगना’ रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
‘माता बहादुर कलारिन सम्मान’
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीडऩ के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली राज्य की महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से प्रतिवर्ष ‘माता बहादुृर कलारिन सम्मान’ प्रदान किया जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!