शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

26 नवंबर,2026 रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 24.11.2026 को पटवारी शिवानंद गिरी उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम पोरडा, तहसील एवं थाना घरघोड़ा ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पटवारी हल्का नंबर 08 ग्राम रायकेरा में पदस्थ है।

दिनांक 24 नवंबर को तहसीलदार घरघोड़ा के निर्देश पर वह ग्राम तिलाईपाली एवं रायकेरा क्षेत्र में ग्राम नयारामपुर स्थित एनटीपीसी द्वारा आरक्षित स्कूल मैदान के पास शासकीय भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण की जांच एवं मौका निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ स्थानीय निवासी खगेश्वर गुप्ता भी मौजूद थे।

मौका निरीक्षण में पाया गया कि प्यारीलाल गुप्ता उर्फ गांधी निवासी तिलाईपाली द्वारा उक्त शासकीय भूमि पर शेड निर्माण कराया जा रहा था। पटवारी द्वारा उसे जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य एक-दो दिन रोकने की समझाइश दी गई। तहसीलदार घरघोड़ा ने भी फोन पर संबंधित व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और आक्रोशित होकर विवाद करने लगा।

आरोप है कि पटवारी जब मौके से जाने लगे तो प्यारीलाल गुप्ता ने वहां मौजूद ग्रामीणों को निर्माण कार्य की सूचना देने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ-मुक्के एवं डंडे से मारपीट करने लगा। जब पटवारी शिवानंद गिरी ने गाली गलौच, मारपीट करने से मना किया तो आरोपी ने शिवानंद गिरी को शासकीय सेवक होने की जानकारी होने के बावजूद शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के उद्देश्य से मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किया। इसी दौरान उसका बड़ा भाई विजय गुप्ता भी मौके पर पहुंचा और उसने भी पटवारी के साथ मारपीट की।

घटना की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 366/2026, धारा 223, 132, 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान दिनांक 25.11.2026 को घरघोड़ा पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी और आरोपी विजय गुप्ता पिता बैरागी गुप्ता उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम रायकेरा, सेंट्रल बैंक के पास, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की कार्रवाई पूर्ण कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं मामले में फरार दूसरे आरोपी प्यारीलाल गुप्ता उर्फ गांधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश –

“शासकीय कार्यों के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने, शासकीय सेवकों के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखना और शासकीय कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!