मंत्री निवास बना बच्चों की पाठशाला.. ओपी चौधरी बने गुरु – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

मंत्री निवास बना बच्चों की पाठशाला.. ओपी चौधरी बने गुरु

😊 Please Share This News 😊

रायपुर :- कहते हैं, एक अच्छा शिक्षक किताबों से नहीं, अपने अनुभव से पढ़ाता है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले से आए छात्र-छात्राओं को रायपुर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कराया।

भ्रमण के बाद छात्र-छात्राएं जब रायपुर स्थित उनके निवास पहुंचे, तो वहां का माहौल किसी औपचारिक कार्यक्रम जैसा नहीं, बल्कि एक परिवार जैसा था। बच्चों ने निवास का भी भ्रमण किया और वित्त मंत्री से खुलकर बातचीत की।

बच्चों के सवाल, मंत्री के जवाब

इस आत्मीय मुलाकात में शैक्षणिक विषयों सहित अनेक विषयों पर चर्चा हुई। बच्चों ने पढ़ाई, करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं और अपने सपनों को लेकर कई सवाल पूछे, जिनका ओपी चौधरी ने बड़े ही सरल और सहज अंदाज में जवाब दिया।

उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्यों की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य बड़ा हो या छोटा, उसे पाने के लिए मेहनत, अनुशासन और धैर्य सबसे जरूरी है।

ताजा हो गईं बचपन की स्मृतियाँ

बच्चों से मिलकर ओपी चौधरी ने कहा कि बच्चों से मिलकर अपने बचपन और विद्यार्थी जीवन के दिनों की स्मृतियाँ भी ताजा हो गईं। उन्होंने बच्चों को अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्ष और अनुभव भी साझा किए।

उन्होंने कहा कि मैं भी आप ही की तरह एक छोटे से गांव से आया हूं। मेरे पास भी संसाधन कम थे, लेकिन सपने बड़े थे। शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके द्वारा बच्चे अपने भविष्य की ओर आगे बढ़ते हैं।

बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी

निवास से निकलते समय बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। एक छात्रा ने कहा कि आज लगा कि मंत्री जी हमारे अपने हैं। उन्होंने हमसे एक अभिभावक की तरह बात की।

ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के बच्चों की शिक्षा और विकास के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। हर बच्चे को अच्छा स्कूल, अच्छा कॉलेज और अच्छी शिक्षा मिले, यही हमारा संकल्प है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!