आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद के लिए 1 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 17 नवम्बर 2026 / एकीकृत बाल विकास परियोजना पुसौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटेभण्डार के आंगनबाड़ी केन्द्र अमलीभौना में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी 1 दिसंबर 2026 तक महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑनलाइन पोर्टल aww.ebharti.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, नियम एवं शर्तों का अवलोकन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय पुसौर के सूचना पटल पर किया जा सकता है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

