आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन के संबंध में प्रशिक्षण सह कार्यशाला 18 नवम्बर को – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन के संबंध में प्रशिक्षण सह कार्यशाला 18 नवम्बर को

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 17 नवम्बर 2026 / जिला कोषालय रायगढ़ के तत्वावधान में आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन से संबंधित प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन 18 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कैरियर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ओवरब्रिज के पास, पहाड़ मंदिर के आगे चिटकाकानी रायगढ़ में किया जाएगा।

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अपने अधीनस्थ ऐसे अधिकारी अथवा कर्मचारी, जिन्हें कंप्यूटर एवं तकनीकी कार्यों की जानकारी है, उन्हें प्रशिक्षण सह कार्यशाला में शामिल होने हेतु कहा है।

कार्यशाला में जिले के मास्टर प्रशिक्षक द्वारा आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन प्रणाली के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अंतर्गत इस प्रणाली के माध्यम से बजट निर्माण की प्रक्रिया, प्रणाली के उपयोग तथा इससे जुड़े तकनीकी विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!