लोक आस्था का महापर्व छठ, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक – ओ.पी. चौधरी – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

लोक आस्था का महापर्व छठ, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक – ओ.पी. चौधरी

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर आज कयाघाट, जूटमिल रायगढ़ स्थित छठ घाट पर पहुंचकर संध्या अर्घ्य में सम्मिलित हुआ और सभी श्रद्धालुओं को छठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

ओ.पी. चौधरी ने कहा कि छठ महापर्व केवल एक पर्व नहीं है, यह हमारी परंपरा, हमारी संस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। घाट पर सैकड़ों व्रती माताओं-बहनों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। पूरा घाट छठी मइया के गीतों, दीपों और आस्था की रोशनी से जगमगा उठा। व्रतियों के चेहरे पर कठिन उपवास के बाद भी अद्भुत तेज और संतोष था।

छठ में न कोई जात-पात, न कोई ऊंच-नीच

उन्होंने कहा कि छठ में न कोई जात-पात है, न कोई ऊंच-नीच। सब एक घाट पर, एक साथ, एक सूर्य को अर्घ्य देते हैं। यही भारत की असली एकता है। बिहार से लेकर छत्तीसगढ़ तक, पूरे देश में छठ ने लोगों को जोड़ने का काम किया है। रायगढ़ के कयाघाट में जिस तरह हजारों लोगों ने अनुशासन और भक्ति के साथ पर्व मनाया, वह वास्तव में काबिले तारीफ है।

ओ.पी. चौधरी ने कामना करते हुए कहा – छठी मइया सभी के परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। किसानों की फसल अच्छी हो, युवाओं को रोजगार मिले और रायगढ़ निरंतर विकास की ओर बढ़े।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!