अब हर स्क्रीन पर छाएगा छत्तीसगढ़, स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 25 नवंबर को
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायपुर, 24 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, पर्यटन और विरासत को डिजिटल दुनिया में नई पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में 25 नवंबर को होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, रायपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन होगा।
किन्हें मिलेगा सम्मान –
इस मंच पर प्रदेश के यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम क्रिएटर्स, फिल्ममेकर्स, फोटोग्राफर्स, ब्लॉगर्स और डिजिटल स्टोरीटेलर्स की रचनात्मक प्रतिभा को सम्मानित किया जाएगा।
16 मुख्य अवॉर्ड और 46 उपश्रेणियों में उत्कृष्ट क्रिएटर्स को ₹10 लाख से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
कौन-कौन होगा खास –
समारोह में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड के छह विजेता क्रिएटर्स और प्रसिद्ध आरजे शरत विशेष रूप से शामिल होंगे। जाने-माने डिजिटल क्रिएटर राज शमानी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।
कार्यशालाओं और विशेषज्ञ सत्रों के जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर के क्रिएटर्स से सीखने और संवाद का अवसर भी मिलेगा।
पब्लिक वोटिंग – अभी मौका है –
नागरिक 24 नवंबर दोपहर 12 बजे तक http://innovatecg.in पर जाकर अपने पसंदीदा क्रिएटर्स के लिए पब्लिक वोटिंग कर सकते हैं।
सुशासन सरकार की यह पहल प्रदेश की रचनात्मक प्रतिभाओं को नया मंच, स्थानीय क्रिएटर्स को पहचान और छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का सशक्त प्रयास है।
आयोजन – एक नजर में:
तारीख – 25 नवंबर 2026
स्थान – होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, रायपुर
मुख्य अवॉर्ड – 16
उपश्रेणियां – 46
पुरस्कार राशि – ₹10 लाख से अधिक
वोटिंग – 24 नवंबर दोपहर 12 बजे तक, innovatecg.in पर
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

