धरती आबा को नमन करने कभी एकत्र नहीं हुए, अब गौरव दिवस में मीन-मेख निकालने के लिए प्रेसवार्ता कर रही कांग्रेस – भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

धरती आबा को नमन करने कभी एकत्र नहीं हुए, अब गौरव दिवस में मीन-मेख निकालने के लिए प्रेसवार्ता कर रही कांग्रेस – भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- कांग्रेस ने धरमजयगढ़ में भाजपा द्वारा आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में मीन-मेख निकालने के लिए जिला कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता बुलाई है। इस पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का यह चेहरा ही असली कांग्रेस है।

सुमीत शर्मा ने कहा – धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कभी कांग्रेसी एकत्र नहीं हुए, कभी उनके लिए प्रेसवार्ता का आयोजन नहीं किया, कभी उनके नाम पर एक दीप तक नहीं जलाया। आज तक कांग्रेस भवन में बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माला चढ़ाने की फुर्सत नहीं मिली।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने कहा – भाजपा ने आदिवासियों के मसीहा बिरसा मुंडा को भगवान का दर्जा देते हुए गौरव दिया तो कांग्रेस को दर्द हुआ। भाजपा ने धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्मोत्सव को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया, पूरे देश में उत्सव मनाया गया, धरमजयगढ़ में हजारों आदिवासी भाई-बहन जुटे, तो कांग्रेस को यह हजम नहीं हुआ।

प्रेसवार्ता श्रद्धा के लिए नहीं, मीन-मेख के लिए

सुमीत शर्मा ने कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा – प्रेसवार्ता का आह्वान श्रद्धा के लिए नहीं बल्कि गौरव दिवस पर मीन-मेख निकालने के लिए रखा गया है। कांग्रेस की यह प्रेसवार्ता बिरसा मुंडा को नमन करने के लिए नहीं है, यह तो उस आयोजन में मीन-मेख निकालने के लिए है।

विश्वस्त सूत्रों के नाम पर झूठ फैलाया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी रायगढ़ पहुंचकर वापस चले गए। सच्चाई यह है कि खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण प्लेन की लैंडिंग नहीं हो पाई। यह सुरक्षा का फैसला था। लेकिन कांग्रेस इसे संदेहास्पद बता रही है। अरे, संदेह तो कांग्रेस की नीयत पर है।

तीन अध्यक्षों से सवाल

जिला भाजयुमो अध्यक्ष ने जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाखा यादव जी, ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी जी, पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला से सवाल पूछते हुए कहा – तीनों मिलकर प्रेसवार्ता कर रहे हैं, क्या आप तीनों ने मिलकर कभी बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया है जिससे आदिवासी समाज आपको भी याद करता।

शर्मा ने कहा – कांग्रेस को पत्रकार बंधुओं को बुलाकर यह बताना चाहिए कि 50 साल में उन्होंने आदिवासी समाज के लिए क्या किया? उन्होंने बिरसा मुंडा को क्यों भुला दिया? क्यों उनके योगदान को इतिहास से मिटा दिया?

आज जब भाजपा आदिवासी महापुरुषों को सम्मान दे रही है, तो कांग्रेस प्रेसवार्ता करके अपनी राजनीतिक हताशा दिखा रही है। धरमजयगढ़ की जनता ने देख लिया है – एक तरफ भाजपा है जो बिरसा मुंडा का जयकारा लगा रही है, दूसरी तरफ कांग्रेस है जो जयकारे में भी कमी निकाल रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!