अभियान संवेदना: कोतवाली पुलिस ने लापता 13 वर्षीय बालिका को सकुशल ढूंढा, आरोपी युवक गिरफ्तार
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 28 अक्टूबर 2026/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में गुम बालक-बालिकाओं की पतासाजी के लिए चलाए जा रहे अभियान संवेदना के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने लापता 13 वर्षीय बालिका को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को थाना पुसौर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाना सिटी कोतवाली में अपनी 13 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बालिका रायगढ़ में अपने परिचित के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी और 20 अक्टूबर की सुबह बिना बताए कहीं चली गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 617/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना में पुलिस ने बालिका के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की। 26 अक्टूबर को रायगढ़ आने पर पुलिस ने बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया।
बालिका के कथन के अनुसार, करीब 6 माह पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान उत्तम रावत उर्फ रिशु रावत (18 वर्ष), निवासी भांठापारा, निपनिया से हुई थी। 20 अक्टूबर की सुबह आरोपी उसे रेलवे स्टेशन के पास बुलाकर ट्रेन से डोंगरगढ़ ले गया और अपने दोस्त के घर में रखा।
मामले में धारा 87, 65(1) बीएनएस एवं 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि गुम बालक-बालिकाओं की सकुशल बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है। सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क में विशेष सावधानी बरतें।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

