ग्राम मुरालीपाली में सेवा संकल्प अभियान: किसान मोर्चा ने किया स्वच्छता और वृक्षारोपण, लिया स्वच्छ-हरित गांव का संकल्प – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

ग्राम मुरालीपाली में सेवा संकल्प अभियान: किसान मोर्चा ने किया स्वच्छता और वृक्षारोपण, लिया स्वच्छ-हरित गांव का संकल्प

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज ग्राम मुरालीपाली में किसान मोर्चा, किरोड़ीमल नगर मंडल के पदाधिकारियों एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्राम को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। ग्राम के तालाब किनारे सफाई कर वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री श्रीमती गायत्री केसरवानी, मंडल अध्यक्ष श्री अतुल शर्मा, जिला प्रवक्ता किसान मोर्चा श्री जयप्रकाश डनसेना, मंडल प्रभारी श्री प्रभाकर चंद्रा,

मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री घनश्याम पटेल, महामंत्री श्री डूलेश्वर यादव, उपाध्यक्ष श्री लीलाधर पटेल सहित गोवर्धन राठिया, डमरूधर पटेल, शोभाराम बरेठ सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

सभी ने स्वच्छता बनाए रखने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की शपथ ली। “हमारा संकल्प – स्वच्छ गांव, हरित गांव”

– छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!