बैठकों का ज्ञान नहीं, जमीनी विकास देखे कांग्रेस – सड़क से लेकर स्पोर्ट्स तक रायगढ़ में हो रहे ऐतिहासिक काम : रेखा महमिया – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

बैठकों का ज्ञान नहीं, जमीनी विकास देखे कांग्रेस – सड़क से लेकर स्पोर्ट्स तक रायगढ़ में हो रहे ऐतिहासिक काम : रेखा महमिया

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश अग्रवाल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिला कांग्रेस प्रवक्ता रिंकी पांडेय द्वारा सड़क और यातायात व्यवस्था पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री रेखा महमिया ने तीखा पलटवार किया है।

रेखा महमिया ने कहा कि दूसरों को सलाह देने से पहले कांग्रेस को स्वयं अमल करना चाहिए। जिन लोगों को खुद के विकास कार्यों का पता नहीं, उन्हें दूसरों को सलाह देना हास्यास्पद है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता को सड़क सुरक्षा पर हुई समीक्षा बैठकें तो दिख रही हैं, लेकिन उससे पहले का संघर्ष नहीं दिख रहा। रायगढ़ की जनता जानती है कि विधायक ओपी चौधरी ने सत्ता में आने से पहले घरघोड़ा से रायगढ़ तक दो दिन की ऐतिहासिक पदयात्रा की थी, वे जमीन पर सोए थे, धूल फांकी थी। जनता से वादा किया था कि सड़कों की बदहाली दूर करेंगे, आज वित्त मंत्री बनते ही उन्होंने वादा निभाया है।

रेखा महमिया ने गिनाए ढाई साल के काम – सीएमओ तिराहा से ढिमरापुर होते हुए कोतरा रोड तक फोरलेन टेंडर स्वीकृत, पांच साल से अटके गोवर्धन पुलिया का टेंडर जारी, शनि मंदिर से प्रगति नगर रिंग रोड का काम जारी, यातायात कार्यालय से जोगीडीपा नहर केनाल रोड का टेंडर जारी, शहर की सभी सड़कों का डामरीकरण पूरा, रायगढ़ से घरघोड़ा फोरलेन स्वीकृत, रिंग रोड हेतु सर्वे शुरू।

उन्होंने कहा कि सड़क ही नहीं, एक दर्जन नेट बैडमिंटन कोर्ट, नेट क्रिकेट कोर्ट, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्वीकृत, सिंदूर पार्क लोकार्पित, ऑक्सी जोन स्वीकृत, नालंदा परिसर लाइब्रेरी और पहाड़ मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम जारी है।

उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस अब प्रकाश नायक के 5 साल के कार्यकाल के विकास कार्य जनता के सामने रखे। कहा कि अपनी पार्टी के महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली कांग्रेस आज सड़क सुरक्षा की बात कर रही है। 5 साल में एक पुलिया नहीं बना पाई कांग्रेस, ओपी चौधरी ने ढाई साल में फोरलेन की सौगात दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!