सेवा की कहानी: 50 हजार से शुरू किया किराना कारोबार, परिवार की मजबूत आजीविका का बना आधार
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 3 अक्टूबर 2026। महापल्ली निवासी किशोरचंद्र भोय की कहानी शासकीय योजना से मिले अवसर और मेहनत से सफलता की मिसाल है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के माध्यम से प्रशिक्षण के बाद उन्होंने 50 हजार रुपए का ऋण लेकर किराना व्यवसाय शुरू किया।
शुरुआत में दुकान घर से संचालित की, बाद में कारोबार बढ़ने पर महापल्ली के आश्रम रोड स्थित मुख्य मार्ग पर किराना स्टोर स्थापित किया।
किशोरचंद्र ने व्यवसाय बढ़ाने के साथ परिवार की जिम्मेदारियां भी पूरी कीं। किराना दुकान की आय से दो बेटियों और एक बेटे की पढ़ाई-लिखाई कराई, सामान लाने-ले जाने के लिए पिकअप वाहन खरीदा और परिवार के लिए पक्का मकान भी बनाया।
किशोरचंद्र भोय बताते हैं कि योजना के तहत मिला ऋण अपना काम शुरू करने का महत्वपूर्ण अवसर था। मेहनत से आज किराना व्यवसाय आजीविका का मुख्य आधार है। उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

