विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जताई नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर तेजी लाने के निर्देश – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जताई नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर तेजी लाने के निर्देश

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़/रायपुर, 3 अक्टूबर 2026। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने शनिवार को शहर में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने राजीव नगर दूध डेयरी ऑक्सीजोन, गोवर्धनपुर पुल, बेलादुला मरीन ड्राइव, रपटा-स्टॉप डैम तथा SECL मरीन ड्राइव एवं पुलिया के निर्माण कार्यों का मौके पर जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्माण की गति बढ़ाई जाए और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद अनुकूल मौसम का अधिकतम उपयोग करते हुए तेजी से काम आगे बढ़ाया जाए। विभागीय अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करें और मौके पर आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान करें।

गोवर्धनपुर पुल की धीमी प्रगति पर नाराजगी

गोवर्धनपुर पुल के निर्माण की धीमी प्रगति पर वित्त मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने सेतु विभाग के इंजीनियरों को मंथली टारगेट तय करने और हर महीने लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। पुल निर्माण के साथ ही सड़क निर्माण और विद्युत पोल शिफ्टिंग के कार्यों में भी तेजी लाने को कहा।

मरीन ड्राइव में वॉकवे की संभावना पर प्लान

बेलादुला मरीन ड्राइव में रपटा और स्टॉप डैम को स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए। SECL मरीन ड्राइव एवं पुलिया के निरीक्षण के दौरान स्वीकृत ड्राइंग और डिजाइन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नदी के बीच वॉकवे विकसित करने की संभावनाओं का परीक्षण कर कार्ययोजना तैयार करने तथा मरीन ड्राइव की मुख्य सड़क और हाईवे से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश भी दिए।

ऑक्सीजोन सहित अन्य परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

राजीव नगर दूध डेयरी ऑक्सीजोन सहित अन्य विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए वित्त मंत्री ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी, बेहतर सामग्री और गुणवत्ता मानकों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित नगर निगम, हाउसिंग बोर्ड, PWD, सेतु विभाग एवं SECL के अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!