*रायगढ़ की बेटी विभूति शर्मा ने कथक की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन* *चक्रधर समारोह-2026 की तीसरी शाम युवा कथक नृत्यांगना की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*रायगढ़ की बेटी विभूति शर्मा ने कथक की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन* *चक्रधर समारोह-2026 की तीसरी शाम युवा कथक नृत्यांगना की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र*

😊 Please Share This News 😊

*रायगढ़, 16 सितंबर 2026 /* 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की तीसरी शाम रायगढ़ की बेटी विभूति शर्मा के नाम रही। कथक की मनोहारी, भावपूर्ण और लयबद्ध प्रस्तुति से उन्होंने पूरी सांस्कृतिक संध्या को खास बना दिया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

विभूति शर्मा रायगढ़, छत्तीसगढ़ की निवासी हैं और राष्ट्रीय स्तर की कथक नृत्यांगना हैं। वर्तमान में वे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से कथक विषय में बी.ए. कर रही हैं। उन्होंने चक्रधर संगीत महाविद्यालय, रायगढ़ से कथक में छह वर्षीय डिप्लोमा पूर्ण किया है। उनके लिए कथक केवल नृत्य नहीं, बल्कि साधना और पहचान है।

*राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां:*
– 2020 – ऑल इंडिया सोशल डिस्टेंसिंग ऑनलाइन नेशनल डांस प्रतियोगिता (सेमी-क्लासिकल जूनियर) में प्रथम पुरस्कार
– 2021 – 12वें कटक महोत्सव में कथक समूह जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान
– 2022 – श्रीकृष्ण कला सांस्कृतिक महोत्सव में कला एवं संस्कृति सम्मान
– 2024 – खजुराहो नृत्य महोत्सव के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कार्यक्रम में सहभागिता

चक्रधर समारोह के मंच पर उनकी इस प्रस्तुति ने रायगढ़ की युवा प्रतिभाओं और शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को प्रभावी ढंग से सामने रखा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!