*“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 5 दिनों के विशेष अभियान में 246 वारंटों की तामिली, गंभीर मामलों के फरार आरोपी भी पकड़े गए* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 5 दिनों के विशेष अभियान में 246 वारंटों की तामिली, गंभीर मामलों के फरार आरोपी भी पकड़े गए*

😊 Please Share This News 😊

*15 मार्च 2026, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 10 मार्च से 15 मार्च तक चलाए गए इस विशेष अभियान में पुलिस ने 141 स्थायी वारंट और 105 गिरफ्तारी वारंट की तामिली करते हुए कुल 246 वारंटों का निष्पादन किया है। इस विशेष अभियान में कोतवाली पुलिस ने मारपीट मामले के फरार आरोपी अभिषेक ठाकुर तमनार पुलिस ने गांजा तस्कर मिथुन सा जैसे गंभीर मामलों में फरार आरोपियों को पड़कर जेल भेजा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा क्राइम मीटिंग में प्रत्येक माह 10 से 15 तारीख के बीच विशेष अभियान चलाकर लंबित वारंटों और फरार आरोपियों की अधिक से अधिक तामिली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों की टीमों द्वारा लगातार दबिश और पतासाजी कर वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान थाना कोतवाली पुलिस को विशेष सफलता मिली, जहां उड़ीसा के दो शातिर स्थायी वारंटी दशरथ विश्वाल निवासी लखनपुर रेंगाली (उड़ीसा) तथा सरोज बेहरा निवासी रेंगाली (उड़ीसा) को गिरफ्तार किया गया। वारंटी दशरथ विश्वाल के विरुद्ध थाना कोतवाली में 20 स्थायी वारंट तथा थाना चक्रधरनगर में 17 स्थायी वारंट जारी थे। इसी प्रकार सरोज बेहरा के विरुद्ध थाना कोतवाली में 17 स्थायी वारंट और थाना चक्रधरनगर में 2 स्थायी वारंट लंबित थे। दोनों वारंटी अपना प्रभावशाली व्यक्तियों का परिचय देकर किस्तों में ट्रैक्टर खरीदते थे और भुगतान न कर फरार हो जाते थे, जिसके कारण न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किए गए थे। कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सरोज बेहरा को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दशरथ विश्वाल को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

अभियान के दौरान थाना कोतवाली द्वारा 43 स्थायी वारंट और 1 गिरफ्तारी वारंट, थाना चक्रधरनगर द्वारा 34 स्थायी वारंट और 15 गिरफ्तारी वारंट, थाना छाल द्वारा 13 स्थायी वारंट और 12 गिरफ्तारी वारंट, थाना पुसौर द्वारा 10 स्थायी वारंट और 5 गिरफ्तारी वारंट, चौकी खरसिया द्वारा 6 स्थायी वारंट और 4 गिरफ्तारी वारंट, थाना लैलूंगा द्वारा 8 स्थायी वारंट और 7 गिरफ्तारी वारंट, थाना तमनार द्वारा 5 स्थायी वारंट और 1 गिरफ्तारी वारंट, कापू से 3 स्थायी और 7 गिरफ्तारी, धरमजयगढ़ से 1 स्थायी 14 गिरफ्तारी, कोतरारोड़ 1 स्थायी और 9 गिरफ्तारी तथा थाना पूंजीपथरा द्वारा 4 स्थायी वारंट और 1 गिरफ्तारी वारंट की तामिली कर अभियान को सफल बनाया गया।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के रायगढ़ जिले में पदस्थापना के बाद से फरार आरोपियों और वारंटियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उनके पदस्थापना *26 जनवरी से अब तक 1467 वारंटों की तामिली की जा चुकी है, जिसमें 256 स्थाई वारंटी है और 1211 फरार गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गए जिससे फरार आरोपियों पर प्रभावी अंकुश लगा है*।

👉 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —
*फरार आरोपियों और वारंटियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed

error: Content is protected !!