*एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, बर्थडे ब्वॉय ने छक्के से खत्म किया मैच* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, बर्थडे ब्वॉय ने छक्के से खत्म किया मैच*

😊 Please Share This News 😊

एशिया कप 2025 के छठे मैच में रविवार (14 सितंबर) को भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बनाए। भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट पर 131 रन बनाए। इस जीत के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर काबिज भारत के 2 मैचों में 4 अंक हो गए। पाकिस्तान के 2 मैच में 2 अंक हैं।

शुरुआत में शाहिबजादा फरहान और अंत में शाहीन अफरीदी ने अच्छी पारी खेलकर पाकिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। शाहिबजादा फरहान ने धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन शाहीन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। एक समय पाकिस्तान का स्कोर 7 विकेट पर 83 रन था। कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी की। अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी और बर्थडे ब्वॉय सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन पारी के दम पर भारत ने आसानी से मैच जीत लिया।
भारत में पहलगाम आतंकी हमले के आक्रोश में इस मैच को बहिष्कार करने की मांग तेज थी। भारतीय खिलाड़ियों ने मैच खेला, लेकिन उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। टॉस के समय सूर्यकुमार यादव पहले सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया फिर मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ी नहीं मिले।

पाकिस्तान के लिए शाहिबजादा फरहान ने 44 गेंद पर 40 और शाहिन अफरीदी ने 16 गेंद पर 33 रन बनाए। सैम अयूब बगैर खाता खोले आउट हुए। मोहम्मद हारिस 3, सलमान आगा 3, हसन नवाज 5 और मोहम्मद नवाज बगैर खाता खोले आउट हुए। फहीम अशरफ ने 11 और सुफियान मुकीम ने 10 रन बनाए। अबरार अहमद बगैर खाता खोले नाबाद रहे। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिए।

भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंद पर नाबाद 47 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 13 गेंद पर 31 और तिलक वर्मा ने 31 गेंद पर 31 रन बनाए। शुभमन गिल ने 7 गेंद पर 10 रन बनाए। शिवम दुबे 7 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने 35 रन देकर 3 विकेट लिए। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!