*”मन की बात” का 136वां एपिसोड: रायगढ़ के 969 बूथों से गूंजी एक ही आवाज – पूरा रायगढ़ मोदी जी के साथ* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*”मन की बात” का 136वां एपिसोड: रायगढ़ के 969 बूथों से गूंजी एक ही आवाज – पूरा रायगढ़ मोदी जी के साथ*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़:- प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 136वां संस्करण रविवार को रायगढ़ जिले के कोने-कोने में गूंजा। बूथ से लेकर हॉस्टल तक, शक्ति केंद्र से लेकर वार्ड तक हर जगह कार्यकर्ताओं और युवाओं ने एक साथ बैठकर पीएम के विचारों को सुना और राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया।जिले के कुल 1153 बूथों में से 969 बूथों पर सामूहिक श्रवण किया गया। इस आंकड़े ने साफ कर दिया कि रायगढ़ की जनता और भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी के विजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। जिले भर से सभी विधान सभा के अधिकांश मंडलों में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात का सामूहिक श्रवण किया इस दौरान आस पास के बुद्धिजीवी युवा छात्र सामाजिक धार्मिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों की भी मौजूदगी रही। विधान सभा धरमजयगढ़ के कुडूमकेला मंडल में जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने बूथ क्रमांक 261 नवापारा में मतदान केंद्र के सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। दीवान ने कहा, पीएम मोदी के प्रेरणादायी विचार राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सेवा के संकल्प को और सशक्त करते हैं। आइए हम सब उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें। रायगढ़ शहर मंडल केभाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा ने पॉलीटेक्निक कॉलेज हॉस्टल में युवा साथियों के साथ 136 वां एपिसोड सुना। इस दौरान वरिष्ठ नेता एल्डरमैन ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, जिला मंत्री अंकित मिश्रा, जूटमिल मंडल अध्यक्ष खगेश देवांगन महामंत्री आशीष मिश्र, शहर मंडल महामंत्री सौरभ भाई और रवि साहू भी मौजूद रहे।
युवा साथियों ने पोस्टर पर लिखा संदेश सोशल मंच में साझा किया कि देश के युवा नरेंद्र मोदी जी के साथ हैं।महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल अधिवक्ता ने अपने निवास स्थान पर ही मन की बात के श्रवण किया। उन्होंने कहा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी के लिए देश की मातृ शक्ति मोदी जी की आभारी रहेगी। महिला को बराबरी का दर्जा देने की बाते तो बहुत हुई लेकिन लोकसभा में इसकी अनिवार्यता के लिए विधेयक करने का सराहनीय प्रयास मोदी ने किया।आज भी विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित हो। मोदी के आने के बाद महिलाओं का राजनीति में भरोसा बढ़ा है ।शक्ति केंद्र कोतरा रोड
बूथ क्रमांक 49 में बूथ अध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक मोर्चा शहर मंडल महामंत्री राकेश सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने श्रवण किया। राकेश सिंह ने कहा “मोदी युवा शक्ति के लिए मिसाल हैं। विषम परिस्थितियों में भी अडिग रहकर सफलता कैसे मिलती है, यह उन्होंने साबित कर दिखाया है। देश का हर युवा उनके निर्णय के साथ है। कबीर चौक नवा पारा, वार्ड 34 में शक्ति केंद्र प्रभारी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रायगढ़ के जिलाध्यक्ष असलम हुसैन, शक्ति केंद्र संयोजक अनुराग मित्तल, वार्ड 34 के पार्षद यादराम साहू, शांति साहू, नवरत्न साहू ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुना।असलम हुसैन जी ने कहा, पूरा विश्व मोदी की अद्वितीय क्षमता को मानता है। उन्होंने धर्म-जाति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में काम किया है। हम मोदी के साथ हैं। मन की बात सिर्फ रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन को जोड़ने का माध्यम बन गया है। रायगढ़ के कार्यकर्ताओं ने आज ये साबित कर दिया कि प्रधानमंत्री के हर शब्द को वे न सिर्फ सुनते हैं, बल्कि उसे धरातल पर उतारने के लिए भी तैयार हैं। रायगढ़ जिले के सभी बूथों से एक आवाज – रायगढ़ जिला मोदी के साथ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!