*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के कैंप कार्यालय बगिया में पर्यटन एवं कृषि क्रांति कार्यक्रम का किया शुभारंभ *
|
😊 Please Share This News 😊
|
जशपुर :14सितंबर 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के बगिया कैंप कार्यालय से किसान कॉल सेंटर एग्रीबिड एवं जी कॉम इंडिया का शुभारंभ किया।
जिले में किसानों के हित में चलाए जाने वाले कृषि क्रांति अभियान अंतर्गत किसान कॉल सेंटर और बाजार व्यवस्था को सरल बनाने के उद्देश्य से क्यू आर कोड आधारित जी कॉम इंडिया की शुरुआत की गई है।
इस दौरान किसानों को नवाचारी कृषि और कृषि के विकास हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कृषि क्रांति एवं आत्मा योजनान्तर्गत 35 कृषकों के दल को रायपुर एवं दुर्ग के शैक्षणिक भ्रमण हेतु मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना भी किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के कैंप कार्यालय बगिया में पर्यटन एवं कृषि क्रांति कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे स्व-सहायता समूहों और युवाओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान जशपुर जम्बूरी के वीडियो का भी लोकार्पण किया। आगामी 6–9 नवम्बर, 2025 को जशपुर जम्बूरी के नए सीजन का आयोजन होगा। 
जशपुर अब पर्यटन और कृषि क्रांति की दिशा में तेजी से अग्रसर है, जिसका सीधा लाभ जिले के स्व-सहायता समूहों और किसानों को मिलेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

