*आदिवासी समाज के ईष्ट आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की,की कामना *
|
😊 Please Share This News 😊
|
छत्तीसगढ़ : 14 सितंबर 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कांकेर जिले के नरहरपुर में आदिवासी समाज द्वारा आयोजित ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर आदिवासी समाज के ईष्ट आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने नरहरपुर क्षेत्र के लिए अनेक घोषणाएँ भी कीं। इनमें 30 करोड़ की लागत से बागोड़ एनीकट का निर्माण, नरहरपुर में 132 केवी विद्युत
सब स्टेशन स्थापना हेतु 30 करोड़ रुपये, नरहरपुर में मावा मोदोल लाइब्रेरी के लिए 20 लाख रुपये, ग्राम ढोढ़रापहार में गोंडवाना सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये, नरहरपुर में मोबाइल टॉवर की स्थापना,
नरहरपुर में सर्वसुविधायुक्त विश्राम गृह निर्माण के लिए 80 लाख रुपये और नरहरपुर विकासखंड के गोंडवाना समाज के सभी 12 मुड़ा क्षेत्रों में 12 टीन शेड निर्माण हेतु 10–10 लाख रुपये के मान से कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम धनेसरा में गोंडवाना समाज द्वारा संचालित जंगोरायतार इंग्लिश मीडियम स्कूल हेतु आवश्यक सहयोग की घोषणा भी की गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

