*अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 08 लीटर शराब जब्त*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 11 सितम्बर 2025/ जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग रायगढ़ (शहर) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन और प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में 10 सितम्बर को मुखबिर की सूचना पर बड़े रामपुर रोड पर नाकाबंदी कर छापामार कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान अंजलि उरांव, छोटे रेगड़ा, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़ को अवैध रूप से हाथ भट्टी से बनी 08 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। शराब को प्लास्टिक झिल्ली में भरकर एक झोले में रखा गया था। आरोपिया के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक रागिनी पटेल, आबकारी आरक्षक प्रवीण जांगड़े एवं अनिशा तिर्की की विशेष भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

