झोलाछाप साहू डॉक्टर ने भोला यादव को इंजेक्शन लगाया हुई मौत…
|
😊 Please Share This News 😊
|

रायगढ़। शहर के कोतरा रोड सोनिया नगर पटाखा गोदाम के सामने भुनेश्वर साहू जो अपने आपको डॉक्टर बताता है लगभग 15 सालो से नेचरो क्लीनिक के नाम से अपना क्लिनिक संचालन करता है वही उनका पीछे घर भी हैं। वह मोहल्ले के लोगों का इलाज करता है, बगल में उसने दवाई की दुकान खोल कर रखी है, जहां उसकी लिखी दवाइयां मिलती हैं, सुई से लेकर बॉटल तक। क्लीनिक के पास ना कोई डॉक्टर का नाम है.. ना ही कोई रजिस्ट्रेशन नंबर है और ना ही किसी भी डिग्री का जिक्र है। लेकिन यहां पर हर रोज बड़ी संख्या में मरीज का इलाज होता है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनिया नगर मोहल्ले में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां भुनेश्वर साहू डॉक्टर ने मरीज भोला यादव उम्र 45 वर्ष दोपहर करीब 1 बजे सर्दी बुखार से पीडि़त था। इलाज कराने कथित डॉक्टर भुनेश्वर साहू के पास गया। जो सोनिया नगर का निवासी था को ऐसी सुई लगाई कि, आधे घंटे में ही उसकी अकाल मृत्यु हो गई। घटना क पता चलने पर मोहल्ले वालों ने हंगामा किया। बताया जाता है कि डॉक्टर साहब ने पीडि़त के परिजन को मैनेज कर लिया है। इस मामले में मोहल्ले वालों से बातचीत की गई तो, एक और जानकारी सामने आई। कुछ 4 साल पहले ऐसे ही बच्ची को डॉक्टर साहब ने सुई लगाई थी और उसकी मौत हो गई थी। अब देखना यह है कि झोलाछाप डॉक्टर भुनेश्वर साहू उनका अवैध रूप से संचालित क्लीनिक व मेडिकल स्टोर पर आगे स्वास्थ्य विभाग और पुलिस क्या कार्यवाही करती है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

