*दंतैल हाथी ने राइस मिल में मचाया उत्पात, खाया चावल और किया नुकसान, कर्मचारियों में दहशत का माहौल* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*दंतैल हाथी ने राइस मिल में मचाया उत्पात, खाया चावल और किया नुकसान, कर्मचारियों में दहशत का माहौल*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ : धरमजयगढ़ वन मंडल तराईमल अंतर्गत 22अगस्त रात 12 बजे करीब राइस मिल के मेन गेट तोड़कर एक दंतैल हाथी अंदर घुस गया। जिससे वहां अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया । हाथी ने कुछ बोरी धान को खाकर कुछ बोरी धान जमीन बिखराया कर नुकसान किया था । तभी हाथी मित्र दल की टीम ने हाथी को भगाया, इसके बावजूद हाथी तीन बार राइस मिल में घुसा। जिससे वहां काम करने वाले कर्मचारी रातभर दहशत में रहे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त रात 12 बजे के आसपास धर्मजयगढ़ वन मण्डल के तराईमार परिसर के अंतर्गत आने वाले मेढरमार गांव में संचालित संजय राइस मिल के गेट तोड़कर एल दंतैल हाथी राइस मिल के अंदर घुसा आया । जिससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दौरान हाथी ने यहां कई बोरी धान को खाया और फैलाकर नुकसान भी किया । इस मामले की जानकारी मिलते ही हाथी मित्र दल की टीम वहां मौके पर पहुंची और फिर हाथी को जंगल की तरफ भगाया गया।

वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सबसे पहले यह हाथी 10 बजे के आसपास आमगांव की तरफ से आकर राइस मिल में घुसा था। दूसरी बार 12 बजे और तीसरी बार 1 बजे के आसपास राइस मिल में ही घुसा था। इस दौरान हाथी मित्र दल की टीम हर बार मौजूद रही और हाथी को वापस भगाया गया। साथ ही राइस मिल के कर्मचारियों को सावधानी व सतर्कता बरतने को कहा गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!