मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 अगस्त को धरमजयगढ़ में संस्कृति रक्षा महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 अगस्त को धरमजयगढ़ में संस्कृति रक्षा महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 13 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 अगस्त को धरमजयगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय स्व.श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, एवं दशहरा मैदान में आयोजित संस्कृति रक्षा महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय पूर्वान्ह 11.05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.05 बजे शासकीय कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड धरमजयगढ़ पहुंचेंगे। यहां से वे अटल परिसर धरमजयगढ़ पहुंचेंगे व पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय स्व.श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जिसके पश्चात वे दोपहर 12.30 बजे से दशहरा मैदान धरमजयगढ़ में आयोजित संस्कृति रक्षा महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2.10 बजे मुख्यमंत्री श्री साय शासकीय कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड, धरमजयगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!